हिसार

आदमपुर : बोगा मंडी में ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती लापता

आदमपुर,
आदमपुर के बोगा मंडी में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती लापता हो गई। 20 वर्षीय युवती का मोबाइल बंद आ रहा है। युवती आदमपुर क्षेत्र के एक गांव से रोजाना आदमपुर आती थी। युवती के पति की शिकायत पर आदमपुर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी आदमपुर के बोगा मंडी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 8 दिसम्बर को वो हर रोज की तरह सुबह साढ़े दस बजे आदमपुर जाने के लिए निकली। वो शाम को साढ़े चार बजे तक वापिस घर आ जाती थी। लेकिन 8 जनवरी को वो वापिस नहीं लौटी तो उसने ब्यूटी पार्लर सेंटर से पता किया तो वो वहां नहीं थी।

इसके बाद उसने उसकी जान—पहचान की जगहों पर पता किया तो उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने उसके मायके पंजाब के बसी में पता किया तो वह वहां भी नहीं पहुंची। उसका मोबाइल लगातार बंद रहा है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर धारा 346 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके युवती की तलाश आरंभ कर दी है।

Related posts

31 मई 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सबका डवलपमेंट एसोसिएशन के खिलाड़ियों के पंच के दम पर हिसार बना रनरअप

नशा प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कर चलेगा सघन नशा मुक्ति अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk