हिसार

आदमपुर : लेडिज मार्केट से महिला लापता

आदमपुर,
लेडिज मार्केट में रहने वाली एक महिला हिसार से लापता हो गई। 35 वर्षीय महिला घर का समान लेने हिसार गई थी लेकिन लौटकर वापिस नहीं आई। आदमपुर पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 16 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे हिसार से घर का समान लेने गई। इसके बाद वापिस घर नहीं लौटी तो उसने अपने रिश्तेदार व जन—पहचान की जगहों पर उसे तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। आदमपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 346 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

वहीं भोडिया खेड़ा बिश्नोईयान से 24 वर्षीय युवक लापता हो गया है । युवक के पिता ने आदमपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा 16 जनवरी को साढ़े दस बजे आदमपुर बैंक में कुछ काम होने की बात कहकर घर से गया था। लेकिन इसके बाद वह वापिस नहीं आया। उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है। आदमपुर पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।

Related posts

महिला एवं बाल विकास विभाग ने उपायुक्त को भेंट किए 1500 मास्क

सामाजिक संस्था ‘बन्धुल-एक मित्र समूह’ ने किया नवनियुक्त सूचना आयुक्त पंकज मेहता का अभिनंदन

Jeewan Aadhar Editor Desk

श्री राधेकृष्ण बड़ा मंदिर में 1 मार्च को मनाया जाएगा भव्य फाल्गुन महोत्सव : राहुल शर्मा

Jeewan Aadhar Editor Desk