फतेहाबाद

तहसीलदार प्रकाश चंद्र ने 37 वर्ष तक सरकारी सेवाएं ईमानदारी से की

शुक्रवार को सेवानिवृत्त में विदाई समारोह का आयोजन

टोहाना,
तहसीलदार प्रकाश चंद्र ने प्रदेश में 37 वर्ष की लंबी सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई पर कार्यक्रम का आयोजन उनके कार्यालय में किया गया। जहां एसडीएम नवीन कुमार, नायब तहसीलदार कुलां गोपी सिंह, नायब तहसीलदार अभिनव सिवाच सहित व अन्य कर्मचारियों ने प्रकाश चंद को सम्मानित किया।
एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि तहसीलदार प्रकाश चंद ने निष्ठा के साथ अपने कार्यकाल को पूरा किया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान जिस निडरता के साथ ड्यूटी का प्रकाश चंद ने किया वह प्रशंसनीय है। एसडीएम ने अपने साथ बिताए प्रकाश चंद के कार्यकाल को सांझा किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश चंद ने अपनी ड्यूटी को हमेशा प्राथमिकता से पूरा किया और लक्ष्यों को हासिल करने में कभी पीछे नहीं रहे। उन्होंने प्रकाश चंद के मंगलमय और सुखमय व्यक्तिगत जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रकाश चंद ने पटवारी के पद पर 1984 में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। वे सन 1992 में कानूनगो, 2011 में नायब तहसीलदार बने। वर्ष 2018 से वह बतौर तहसीलदार का दायित्व निभाते आ रहे हैं। प्रकाश चंद ने भी अपने सभी साथी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया।

Related posts

गेहूं के गोदाम में गोलमाल, सीएम फ्लाइंग के छापे में सामने आए चौकान्ने वाले तथ्य

मोबाइल मार्केट के दुकानदारों ने की 2 घंटे तक दुकानें बंद—जानें कारण

Jeewan Aadhar Editor Desk

दर्दनाक: गमगीन माहौल में जली एक साथ 5 चिता