राशिफल

27 june 2024 ka rashifal : आज आयुष्मान व सौभाग्य योग में 6 राशि के जातकों की जागेगी किस्मत, जानें 12 राशियों ​का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए अधिक शुभ एवं लाभदायक रहेगा। पूर्वाद में महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बना रहेगा। व्यर्थ वाद विवाद वाली स्थिति से बचें। किसी के बहकावे में ना आए। व्यवसाय के क्षेत्र में किए गए कार्यों का धन लाभ मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ होगा। मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। नौकरी में अपने कार्य के अतिरिक्त और अधिक जिम्मेदारी रहेगी। किसी अधूरे कार्य में सफलता मिलेगी। उद्योग धंधे में विस्तार कर सकते हैं।

वृष
आज व्यापार में भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में आपके साहस व पराक्रम को देख विरोधी भी सन्न रह जाएंगे। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में कार्य पूर्ण न होने तक कोशिश न करें। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ की ओर से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होने की संभावना रहेगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष युक्त रहेगा। व्यापार में परिश्रम करने के बाद स्तिथि अनुकूल होने लगेगी। अपनी सोच को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। किसी के बहकावे में न आएं। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। वह आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक संवेदन चीज बनने की आवश्यकता रहेगी। अपने कार्यशाली में सकारात्मक परिवर्तन की ओर ध्यान दें। आलस्य से बचें। व्यापार में किसी परिजन का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ में महत्वपूर्ण कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। राजनीति में महत्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क
आज कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होगी। व्यापार के क्षेत्र में लगे लोगों को अचानक लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। व्यावसाय से जुड़े व्यक्ति को समस्या का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। आप अपने पराक्रम से विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। विरोधी पक्ष की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता बढ़ेगी। नहीं तो गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। किसी के बहकावे में न आए। अपनी बुद्धि विवेक से कार्य करें।

सिंह
आज दिन के पूर्वाद की अपेक्षा उत्तराद में लाभ एवं उन्नतिकारक समय रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। विरोधियों के साथ सतर्कता पूर्ण व्यवहार करें। अपनी योजना का खुलासा न करें। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यवहार को लचीला बनाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल व्यवहार रखें। राजनीति में किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान आपको मिलेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य लोगों को विदेश से बुलवा आ सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु अपने घर से दूर जाना पड़ेगा।

कन्या
आज बनते बनते कार्यों में बाधाएं आएंगे, लेकिन कुछ प्रयास करने पर परिस्थिति अनुकूल होने लगेगी। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा न होने दे। अपने वरिष्ठ व घनिष्ठ सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपनी कमियों को दूसरों के समाचार अगर ना होने दें। व्यवसाय के क्षेत्र में सामान्य लाभ के योग बनेंगे। शिक्षा, आर्थिक ,कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावना रहेंगी। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति लाभ के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें। अपनी समस्याओं के प्रति जागरुक रहें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें।

तुला
आज पहले से सोचे समझे कार्यों के बनने के संकेत प्राप्त होंगे। अपनी मनोभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधियों के षड्यंत्र से बचें। हर किसी से अपने मन की बात न करें। कार्य क्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों को कभी-कभी अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। जिससे मानसिक संतोष बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में लगे लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। रोजगार की तलाश में घर से दूर जा सकते हैं। शेयर, लॉटरी, दलाली में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।

वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को उनके साहस एवं पराक्रम के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। लोगों के साथ अच्छा बर्ताव रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। बनते बनते कार्यों में विघ्न बाधाएं आएंगे। अपने धैर्य और साहस को कम न होने दें। सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि कम होगी। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। कृषि कार्य ,उद्योग, सत्ता शासन में बैठे लोगों को विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।

धनु
आज नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता का लाभ मिलेगा। आपको अपने कार्य के साथ कोई महत्वपूर्ण दायित्व मिल सकता है। जिससे कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश कर रहे लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धैर्य पूर्वक अपने कार्य में लगे रहे। व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यापार में प्रतिष्ठा का सामना करना पड़ेगा। अपने बुद्धि विवेक से कार्य करें। लोगों के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। किसी धर्मस्थल की यात्रा पर जाने की ओर बन सकते हैं। रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थी पक्ष विद्या अध्यन में व्यस्त रहेंगे।

मकर
आज रोजी रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र की समस्याओं का हल होने के योग बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। सत्ता साधन का लाभ मिलेगा। मन में नई उमंग तथा स्पूर्ति बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी। अपने व्यापार साझेदार की बातों को गंभीरता पूर्वक ले, लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सतर्कता बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होने के संकेत प्राप्त होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। मित्रों के द्वारा सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। अपनी कार्यशाली को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें।

कुंभ
आज आपको कोर्ट कचहरी के मामले में कोई महत्वपूर्ण सफलता हाथ लग सकती है। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को विरोधियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आपका राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगी। विद्यार्थी वर्ग किसी विषय में अध्ययन को लेकर तत्पर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही समस्या सुलझेंगी। उन्नति लाभ प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नेतृत्व रूप से निर्णय लेने से लाभ होने की संभावना रहेगी। धैर्य पूर्वक कार्य करें। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्ति के संकेत प्राप्त होंगे। अपनी समस्याओं के निवारण के लिए अधिक जागरूकता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कार्य क्षेत्र में अचानक परेशानियां बढ़ सकती हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरा पक्ष बेईमानी कर सकता है। जिससे आपको बेहद क्रोध आने की संभावना है। अपने क्रोध पर अंकुश लगाए अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को नई आशा की किरण जागेगी। पहले से चली आ रही समस्या कम होगी। वैवाहिक कार्यक्रम में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति उदासीनता बढ़ेगी। अपनी समस्याओं को स्वयं समाधान करें, दूसरे के भरोसे ना छोड़े।

Related posts

29 नवंबर 2018 : जानें गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 अगस्त 2018 : जानें रविवार ​का राशिफल

14 July 2023 Ka Rashifal : कन्या, तुला और धनु समेत इन तीन राशि वालों को धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल