राशिफल

14 October 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। कुछ लोग ननिहाल पक्ष से जुड़ाव महसूस करेंगे। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। कंसल्टेंसी से जुड़े व्यवसाय बेहतरीन सफलता हासिल कर सकते है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। आज यात्रा करते समय अधिक चौकना रहने की जरूरत है। आप समय और फिजूलखर्ची से पीड़ित हो सकते हैं।

वृष
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए कुछ नया कर सकती है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर उचित मुनाफा कमाएंगे। नया बिजनेस शुरु करने का अनुकूल मौका है,धीरे धीरे इसे और बढाया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको को कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें।

मिथुन
आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। खाने पीने की चीजों पर बाहर बेवजह खर्च करने से बेहतर होगा कि उसे घर पर ही बनाने का प्रयास करें। आप तुच्छ मुद्दों पर भी संवेदनशील हो सकते है। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। आज फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे मिल सकते है। व्यापारी वर्ग लीगली मामलों में सचेत रहें कानूनी तौर पर अपने को मजबूत रखें। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा।

कर्क
आज का दिन अद्भुत रहने वाला है। कोई पुरानी कीमती वस्तु पड़ी है तो उसे बेचने का विचार बना सकते है। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। दांपत्य जीवन को लेकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। आज रात स्वादिष्ट भोजन का आनंद लें और सुबह को जल्दी उठें। यह वही है जो आपके शरीर को चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है, लेकिन गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें।

सिंह
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन बिताने वाले प्यार के मामले में लकी रहेंगे। जीवन साथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌।आप स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों को गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है। आज की जाने वाली यात्रा कठिन हो सकती है।

कन्या
आज किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। मन अशांत है तो मंदिर जाना सही हो सकता है। आज किसी को आपकी जरूरत हो सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई खास हो सकता है। आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। आज आपको उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। व्यापार में आज आपको अक्समात बदलाव करना पड सकता है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है। सुनिश्चित करें कि आपको तरोताजा करने के लिए दिन के अंत में आपके पास आराम की गतिविधि है। यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। आज नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। किसी चीज़ के अंतिम रुप लेने तक किसी से कुछ ना बोलें। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आज आप अपने अनुभव और ज्ञान का भरपूर प्रयोग करेंगे और इस से आप लाभ प्राप्त करेंगे। बिजनेस में कुछ ऐसे काम होने के योग हैं जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सजगता के साथ काम करना होगा। जॉब की तलाश में हैं तो हाथ में कुछ अच्छे ऑफर आ सकते है। दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है।

वृश्चिक
अपनी खुशी बरकरार रखने के लिये आज आपको विवादों से दूर रहना चाहिए। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें। आज के दिन जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। आपका प्रिय अपनी कुछ परेशानियों को आप से बांटेगा। आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। खुदरा कारोबारियों को उत्पाद में वैरायटी लाने की जरूरत है। आज आप अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सब ठीक रहेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा।

धनु
आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। आप में से कुछ लोगों के परिवार में आज कोई छोटा सा आयोजन होने के संकेत हैं। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। आज धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दे। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है। ऑफिस ट्रिप पर किसी ऐसे जगह जाने का अवसर मिलने वाला है जहां इससे पहले कभी नहीं गए।

मकर
आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। बिजनेसमैन दूसरों के बहकावे में आकर खुद को भ्रमित न करें तो अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें। वर्क फ्रॉम होम कर रही महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी भी बढ़ने के योग है।अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे। यात्रा के प्रति आपका लगाव किसी खूबसूरत यात्रा के लिए प्रेरित करेगा।

कुंभ
आज हनुमान चालीसा का पाठ करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। धन लाभ के लिए आज किया गया कार्य सफल होगा। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उन्हें उधार दिया था। बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में जब तक आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। घर से दूर रह रहे लोगों का ट्रान्सफर उनकी पसंदीदा जगह पर हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको विशेष ध्यान रखना होगा।

मीन
आज संघर्ष करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। आज आपकी भगवान के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आपको जल्द ही ट्रेन से लंबी यात्रा करने का अवसर मिलने वाला है, इसका भरपुर आनंद ले सकेंगे।

Related posts

13 नवंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 अक्टूबर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

15 फरवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk