राशिफल

8 November 2025 Ka Rashifal : आज शिव गौरी योग का शुभ संयोग, वृष और कुंभ सहित पांच राशियों को मिलेगा शिवजी की कृपा से लाभ का मौका, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि अपनी सोच को बदलें, न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। अपने जीवन साथी के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए कल का दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है।

वृष
आज सुबह अपने ईष्टदेव का ध्यान करें दिन शांति से गुजरेगा। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। जीवन साथी के साथ व्यवहार स्नेहपूर्ण रखे। आज इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और आप सफल भी हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम पूरी ईमानदारी से करना होगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। रुटीन लाइफ से अवकाश चाहने वाले लोग वेकेशन पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

मिथुन
आज के दिन आप अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें और इष्ट देव के मंत्र का जाप करे। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको सलाह दी जाती है की आय से अधिक व्यय न करें । अपने व्यवसायिक संपर्क दायरे को और अधिक विस्तृत करें। जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा सरदर्द, बुखार की समस्या है तो, डॉक्टर की सलाह जरूर ले। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान बनाएंगे।

कर्क
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को बाल टूटने की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है। कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

सिंह
आपका दिन बहुत खुशहाल रहने वाला है। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत आज होगी। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार का अनुभव कर सकते हैं। आज किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें।

कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। लोगों के साथ संबंधों को सुधारते समय आपको अपनी खुशियों के बारे में भी सोच-विचार करने की आवश्यकता है। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके द्वारा रखे गए रिलेशनशिप से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकारा जा सकता है। आज बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह आपका सफल रहेगा। किसी परियोजना में पैसा लगाने के लिए सेविंग्स तोड़ना पड़ सकता है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। आज सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी रह सकती है। किसी बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। आप में से कुछ लोगों को एक गृहप्रवेश की पार्टी में शामिल होने का अवसर मिलने वाला है। आज आप अपने प्रियतम के प्यार को अपने चारों तरफ महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। आपको व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि व विवेक से ही ले तो बेहतर रहेगा। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। नौकरी में लेन-देन संबंधी कामों में सावधान रहें। सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे,फायदा दिखेगा। आज किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें। किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। आपको अपने प्रिय को थोड़ी जगह देनी चाहिए। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज धन आने के नये रास्ते बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अधिक फायदा देने वाला रहेगा। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें। आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें।आपका कोई मित्र आपको उच्च स्तर की शारीरिक व्यायाम प्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। बिजनेसमेन को आज बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है।

धनु
आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। पढाई करने वाले लोगों को अन्य काम में उलझने से बचना होगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे। यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फाइबर वाली चीजों को अपने भोजन में बढ़ाएं साथ ही तरल पदार्थ का सेवन करें। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पुरा असर आपकी सेहत पर पड सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप आश्वस्त रहना चाहेंगे कि आपके जीवनसाथी और बच्चों की डिमांड पूरी हो रही है। प्यार में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन जीवन के कुछ बड़े फैसलें आपको आज लेने पड़ेंगे। आज आय बढ़ाने के लिए नए अवसरों से जुड़ सकते है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे। किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के उपचार होने से खुद को बेहतर महसूस कर सकते है। यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।

मीन
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें। अविवाहितों के लिये विवाह का योग नजदीक आता दिख रहा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज कोई पुराने आर्थिक विवाद समाप्त हो सकते हैं जिससे आपको प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आज दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना लें। करियर में आर्थिक प्रगति प्राप्त करने के लिए आपको फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। आज घर में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। आज आप थोड़े तनाव में रह सकतें हैं। ध्यान और योग आपको अधिक संतुलित और केंद्रित महसूस करने में मदद कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

19 July 2024 Ka Rashifal : आज इंद्र योग में मां लक्ष्‍मी इन 5 राशियों पर करेंगी धन वर्षा, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

28 दिसंबर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 मई 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल