मेष
आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आप परिवारिक स्तर पर जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस करने वाले हैं। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज खुश नजर आएंगे। आज धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। फूड इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। दुकानदारों को अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है। काम संबंधीत डिसिप्लिन को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग आज एक साथ कहीं घूमने जाने का आनंद ले सकते हैं।
वृष
आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय मे नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करे। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। यात्रा के लिए विदेश जाने में आ रही कोई रुकावट दूर हो सकती है।
मिथुन
आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बच्चों के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जा सकते है। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। अधिकारियों के संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। आप बहुत स्वस्थ हैं, लेकिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम करना शुरू करना होगा। आज ही किसी थेरेपिस्ट या साइकोलॉजिस्ट से मिलें। यह आपको कुछ भावनाओं को संसाधित करने में मदद करेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है।
कर्क
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें। आज धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें। भवन वाहन के मामलों में तेजी आएगी। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है। हेल्थ में आज दिनचर्या को नियमित करें जैसे- समय पर सोना, उठाना और खान-पान। आगामी यात्रा के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाएं। यात्रा कार्यक्रम होने से उत्साह में इजाफा होगा।
सिंह
आज के दिन आप शिवपूजन जरूर करें यह आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले आज किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। आज आपका भाग्यशाली रंग लाल है। आज पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल आप कर सकते हैं। वृश्चिक राशि का कोई सहकर्मी आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ जानकारी देगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। आज कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी सेहत को खतरा हो। आज अपनी सीमाओं को मत बढ़ाओ, अपने आप को आराम करने के लिए थोड़ा समय दो। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है।
कन्या
आज खुद की मर्जी के अनुसार समय बिताने की कोशिश करें। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। किसी का आपको अनदेखा करना आपको खटक सकता है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीद सकते है। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसों का ध्यान रखें।
तुला
आज का दिन आप दूसरों की मदद करने में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। आज आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। जूतों का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक लाभ होता दिख रहा है। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। सुपर कोल्ड ड्रिंक से बचें और इसके बजाय चाय पिएं। यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आज अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। आज धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाये। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। आज किसी की यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना है।
धनु
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। आज कुछ समय सिर्फ अपने साथी के लिए अलग रखें। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है। यदि कार्यस्थल का तनाव आपके प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा है तो उससे उबरने का रास्ता निकालें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप जो भी करें, रेलवे स्टेशन पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें।
मकर
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने आप को उत्साही लोगों से घेरें, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें। आपको उस चीज़ पर खर्च करने के लिए मजबूर किया जा सकता है जिसे आप नहीं चाहते थे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे। प्रेमी अगर विदेश में हैं तो उससे वीडियोकाल हो सकती है। आप की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑनलाइन ट्रांसफर में आपको बहुत सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। आज कोई सहकर्मी आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ अच्छी जानकारी दे सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरुर करें, आज का दिन आपके लिए शुभ है।
कुंभ
आज आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं। झूठ बोल कर आप फंस सकते हैं, सावधान रहे। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करनी होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है। कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं। करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है। दमें की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा करते समय सावधान रहे, खासकर यदि आप कार से यात्रा करना चाहते हैं।
मीन
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह उठ कर घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आज आपके घर में नौकर को अधिक पैसे न दें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है। अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो मेडिटेशन आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है। रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।









