हिसार

आदमपुर : अध्यापक ने शादी समारोह में विवाहिता का पकड़ा हाथ, पुलिस ने किया केस दर्ज

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर के एक पैलेस में पड़ोसी की लड़की के शादी समारोह में गई विवाहिता का हाथ पकडऩे व पीछा करने के आरोप में पुलिस आरोपी अध्यापक को नामजद किया है। पुलिस को दिए ब्यान में आदमपुर निवासी एक विवाहिता ने बताया कि वह 10+2 तक पढ़ी है और रविवार रात को वह अपने परिवार सहित पड़ोस की लड़की की शादी समारोह में एक मैरिज पैलेस में गई हुई थी। जब वह शादी में दही भल्ले की स्टाल पर गई तो अध्यापक ने उसका हाथ पकड़ लिया और बोला ठीक है। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद वह जिस स्टाल पर भी जाती वह उसके पीछे-पीछे आ जाता और उसकी तरफ बुरी नियत से घुरने लगता। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने यह बात अपने पति को बताई और उसका पति उसकी तरफ जाने लगा तो वह वहां से भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता के ब्यान के आधार पर 354, 354ए, 354डी के तहत केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सब्जी विक्रेता का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में ठेकेदारों सहित 14 पर केस

अतिरिक्त उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वाले व्यक्तियों के चालान काटने के निर्देश दिए

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू और मैसी विश्वविद्यालय न्यूजीलैंड अब संयुक्त रूप से करेंगे अनुसंधान व शिक्षा कार्य : कुलपति