हिसार

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को अप्रेंटिसशिप सीटें भरने के निर्देश दिए

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा है कि नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए सभी संबंधित विभाग अपने यहां कुल स्वीकृत पदों के अनुपात में निर्धारित कोटे के अनुसार जल्द से जल्द प्रशिक्षुओं को रखें।
उपायुक्त डा. सोनी मंगलवार को योजना की समीक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ले रहीं थी। उन्होंने बताया कि नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम केंद्र व प्रदेश सरकार की अहम योजना है, जिसके तहत सभी सरकारी विभागों में कुल स्वीकृत पदों का 10 प्रतिशत आईटीआई विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पर रखे सकते हैं। अप्रेंटिसशिप पर रखे जाने वाले विद्यार्थियों को विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाता है। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली कि किस विभाग ने अब तक अपने यहां कितने विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप पर रखा है।
उपायुक्त ने कहा कि योजना के अनुसार इससे विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने का उचित अवसर मिलने के साथ-साथ विभागों को भी अपने कार्यों के संचालन में मदद के लिए प्रशिक्षु उपलब्ध होते हैं। उपायुक्त ने कहा कि विभागों में रखे जाने वाले सभी विद्यार्थियों की प्रतिदिन सही हाजिरी लगवाना भी जरूर सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अप्रेंटिसशिप विद्यार्थियों के संबंध में प्रतिमाह अपने मुख्यालय में भेजी जाने वाली रिपोर्ट की एक-एक प्रति आईटीआई व उपायुक्त कार्यालय में भी जरूर भिजवाएं।

Related posts

समाजसेवी जीवन सिंह खांडेवाला ने खांडा गांव में 700 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई

26 सिंतबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर :स्कार्पियो ने मारी बैलगाड़ी को टक्कर, महिला के दोनों पैरों में आया फैक्चर, पुरुष गंभीर