फतेहाबाद

दो दिन के लिए पुन: शुरू होगा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य : डीसी बांगड़

फतेहाबाद,
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा है कि किसानों की सुविधा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को आगामी 5 व 6 अप्रैल को दो दिन के लिए पुन: खोलने का निर्णय लिया है, ताकि पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सके। उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने से वंचित रहे किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित तिथियों को पोर्टल पर फसल का पंजीकरण अवश्य करवाएं ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न आएं। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों को फसल बेचने की राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

Related posts

कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण समारोह में डीसी ने 51 दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेडिकल का शटर तोड़ चोरो ने दिया वारदात को अंजाम

दो बाइक में आमने—सामने की टक्कर, 2 की मौत—3 गंभीर