फतेहाबाद

लहराथेह को अलग पंचायत का दर्जा देने पर ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

टोहाना,
लहराथेह के नई पंचायत गठन होने पर ग्रामीणों ने टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली का धन्यवाद किया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने जाखल ब्लॉक के गांव शक्करपुरा से अलग कर लहराथेह को अलग पंचायत दर्जा दिया है। लहराथेह गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।
इस मौके पर विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने नागरिकों से कहा कि नई पंचायत के गठन होने पर गांव में विकास की गति को तेज किया जाएगा। नई पंचायत के बाद अब अलग से गांव लहराथेह में सरपंच, पंचों का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि लहराथेह के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विकास के लिए अलग ग्रांट दी जाएगी। गांव के विकास को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों से भी कहा कि वे गांव में आपसी प्यार, प्रेम व भाईचारा बरकरार रखते हुए चहुंमुखी विकास में अपना अपेक्षित सहयोग दें।

Related posts

चाकू दिखाकर दुकानदार से लूट का प्रयास

कारगिल विजय दिवस पर विधायक ने मां भारती के वीर सपूतों को किया नमन

Jeewan Aadhar Editor Desk

आशा वर्कर्स फिर बैठी धरने पर