हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा ने दी बुक बैंक के लिए पुस्तकें

समय-समय पर सेवा करती रहती है संघ की महिला शाखा : नागपाल

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा हिसार ने नगर निगम की ओर से संचालित लाइब्रेरी के लिए 500 पुस्तकें एकत्रित करके मॉडल टाऊन लाइब्रेरी में निगम कर्मी प्रवीण कुमार को भेंट की। ये पुस्तकें अखिल भारतीय सेवा संघ की सभी महिला सदस्यों ने अपने-अपने घरों से एकत्रित की है।
महिला शाखा अध्यक्ष पूनम नागपाल ने इस अवसर पर कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा समय-समय पर सेवा कार्य करती रहती है। हमारा प्रयास है कि हम हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ की प्रांतीय महिला प्रमुख रमी गुप्ता ने कहा कि हमारी सभी शाखाएं सेवा कार्य कर रही है। हिसार की शाखा भी पूनम नागपाल व गुंजन गोयल के नेतृत्व में अच्छा कार्य कर रही है।
संघ के प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय सेवा संघ की ओर से हर तरह के सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं और हर शाखा के पदाधिकारी व सदस्य इसमें बढ़ चढक़र भाग लें रहे हैं।
आज के कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय महिला प्रमुख रमी गुप्ता, शाखा अध्य्क्ष पूनम नागपाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, शाखा सचिव गुंजन गोयल, शाखा कोषाध्यक्ष दीप्ति पसरीजा, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सलाहकार निकिता सिधर, सुमन, सीमा, अनिता व ज्योति आदि उपस्थित रही।

Related posts

डीएन कॉलेज में विद्यार्थियों को दी संवैधानिक अधिकारों की जानकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

वन स्टॉप सेंटर की जानकारी हर महिला को हो ताकि वे विपत्ति में इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकें : उपायुक्त

प्ले स्कूल 15 दिन के अंदर करवाएं अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : उपायुक्त