हिसार

आदमपुर के लिए सोमवार रहा बेहतर, मिले केवल 2 मरीज

आदमपुर,
आदमपुर में शाम को 6 बजे बाजार बंद करवाने के प्रशासिक निर्णय के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार सोमवार को आदमपुर में 2 और आसपास के गांवों में 8 कोरोना संक्रतिम मिले हैं। पिछले सप्ताह लगातार संक्रमित लोगों का ग्राफ ऊंचा जा रहा था, सोमवार को इस ग्राफ में गिरावट आना क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। आदमपुर में जवाहर नगर में पीली कोठी के पास 35 वर्षीय महिला लेक्चचर तथा माडल टाउन में 51 वर्षीय गृहणी कोरोना संक्रमित मिली।
वहीं गांव में आदमपुर में 50 वर्षीय गृहणी, किशनगढ़ में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 80 वर्षीय बुजुर्ग, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ढोभी में 25 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी, 17 वर्षीय छात्र, ढ़ाणी सिसवाल में 25 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी व मोहब्बतपुर में 35 वर्षीय मजदूर कोरोना पाॅजिटिव निकले।

Related posts

अब बिकेगा गोबर, गोबरधन योजना से रसोई तक पाइपलाइन से पहुंचाई जाएगी सस्ती गैस

योगधारा के खिलाडिय़ों ने जीते 8 गोल्ड, 4 सिल्वर व 3 कास्य पदक

‘कामचोर व चापलूस कर्मचारियों के कारण हिसार डिपो प्रबंधन हुआ फेल’

Jeewan Aadhar Editor Desk