हरियाणा हिसार

हिसार, फतेहाबाद, सिरसा सहित प्रदेश के 9 जिलों में वीकएंड लॉकडाउन का ऐलान

चंडीगढ़,
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 9 जिलों में वीकएंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। जानकारी अनुसार पंचकूला, गुड़गांव फरीदाबाद, हिसार , सोनीपत , रोहतक , करनाल सिरसा और फतेहाबाद में आज रात शुक्रवार 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लोकडाउन रहेगा। इन जिलों में केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।

गौर रहे कि हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कल ही हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभिन्न प्रकार संस्थानों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, हरियाणा में सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, लाएब्रेरी ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट आदि सब 31 मई तक बंद रखे जाएंगे।

Related posts

कस्सी मारकर घायल करने के आरोप में पति-पत्नी नामजद

बेलर से बेल बनाने वाले किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि : डीसी

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम की समीक्षा बैठक आयोजित