हिसार

आदमपुर : जानलेवा होने लगा कोरोना संक्रमण, हुई किसान की मौत

गांव भाणा में कोरोना ने ली किसान की जान

आदमपुर,
कोरोना संक्रमण के चलते गांव भाणा निवासी धोलूराम का निधन हो गया। 55 वर्षीय धोलूराम को 30 अप्रैल को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया था जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धोलूराम को कोविड संक्रमण के अलावा किसी प्रकार की कोई बिमारी नहीं थी। उनका अंतिम संस्कार स्वास्थ विभाग की देखरेख में किया गया।
बता दें, आदमपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण गांवों में चल रही फसल कटाई में प्रवासी मजदूरों का आना और विवाह सीजन में आयोजित समारोह में काफी भीड़ का एकत्रित होना माना जा रहा है।

Related posts

18 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में छात्र—छात्रा सहित 12 मिले कोरोना पॉजिटिव

क्षमा मांगने वाला व्यक्ति कमजोर नहीं होता स्वामी विजयानंद महाराज

Jeewan Aadhar Editor Desk