हिसार

मंडी आदमपुर: सरपंच सुभाष अग्रवाल का कोरोना का निधन, कोहिनूर को निगल गया वायरस

आदमपुर,
मंडी आदमपुर के सरंपच सुभाष अग्रवाल का कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया। उनका उपचार रतिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सरंपच सुभाष अग्रवाल ने नागरिक अस्पताल में 21 अप्रैल को वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उनको बगला के ​एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। सुधार न होने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां कोरोना टेस्ट करवाया गया तो वो पॉजिटिव मिले। इसके बाद कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहकर उपचार किया गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने रतिया के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
सुभाष अग्रवाल के मिलनसार स्वभाव और सेवाभाव के चलते उनको आदमपुर का कोहिनूर कहा जाता है। कोरोना वायरस की यह क्षति आदमपुर के लिए सबसे बड़ी है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Related posts

आदमपुर बहुतकनीकी की एनएसएस इकाई ने 10वीं भारतीय छात्र संसंद में किया हरियाणा का नेतृत्व

Jeewan Aadhar Editor Desk

बिजली निगम के ग्रीगेट ट्रांसमिशन एंड कमर्शियल घाटे में आई कमी : एमडी

21 जून 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम