हिसार

कोरोना योद्धाओं के परिजनों को निगम प्रशासन ने दी 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

हिसार। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी प्रवीण कुमार व सफाई दरोगा रोहताश का बीते दिनों कोरोना संक्रमण से उपचार के दौरान निधन हो गया था। प्रवीण कुमार कोविड से मृत्यु होने के उपरांत अंतिम संस्कार करवाने वाली टीम के इंचार्ज थे। दोनों कर्मचारियों के अक्समात निधन से नगर निगम में शोक की लहर है। नगर निगम प्रशासन की ओर से दोनों कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता स्वरूप सौंपी गई है। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सफाई दरोगा रोहताश व सफाई कर्मचारी व प्रधान प्रवीण कुमार दोनों निस्वार्थ भाव व ईमानदारी से कोरोना काल में कार्य कर रहे थे। दोनों कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता दी गई है।

Related posts

नागरिक अस्पताल को एसडीपी मशीन उपलब्ध करवाने के लिए मेयर ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

23 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

जनवादी नौजवान सभा ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंककर जताया रोष