हिसार

किसानों का बेमियादी धरना 26वें दिन भी जारी

झूठे मुकदमे वापिस न लिये तो खामियाजा भरना पड़ेगा : सतबीर

हिसार,
किसान सभा के आह्वान पर लघु सचिवालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना आज 26वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता आदमपुर तहसील के वरिष्ठ किसान नेता महेन्द्र सिंह खुंडिया व लक्ष्मण सैनी ने संयुक्त रुप से की जबकि संचालन जिला सचिव सतबीर धायल ने किया। तीन कृषि कानूनों को वापिस लेने, समर्थन मूल्य पर खरीद गारंटी कानून बनाने, गेहूं का पूरा उठान व भुगतान करने, खरीफ-2020 जलभराव, ओलावृष्टि व अंधड़ से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी अनुसार बीमा कंपनी से पूरा मुआवजा दिलवाने, बीमा कंपनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने, नहरों में पानी छोडऩे, जलघरों और जोहड़ों में पीने का पूरा पानी छोडऩे की मांग पर यह धरना चल रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए महेन्द्र सिंह खुंडिया व लक्ष्मण सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले दिनों पिछड़े वर्ग के कुछ नेताओं द्वारा किसानों के विरोध में जो बयान दिया गया था, वो निंदनीय है। हमारा समाज जन्मजात से किसान है, सभी वर्ग किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं, कुछ स्वयंभू नेता अपने निजी हितों को साधते हुए सरकार के दबाव में ऐसे बयान दे रहे हैं जबकि हमारा समाज पूरी तरह से किसान आंदोलन के साथ है। जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि सभी तहसीलों में 24 मई को आयुक्त कार्यालय के किये जाने वाले घेराव की तैयारियां की जा रही है।
जिला सचिव सतबीर धायल ने कहा कि किसानों पर दर्ज किये गये झूठे मुकदमे तुरंत वापिस लिये जाएं अन्यथा प्रशासन को इसका खामियाजा भरना पड़ेगा। धरने को जिला प्रेस सचिव सूबेसिंह बूरा, कुलदीप सिंह किरड़ालिया, संतोष, बलबीर, बाबा कृष्ण सिंह, रत्न मात्रश्याम, अजय महाराज, प्रेम सातरोड़, कृष्णा सीटू, वजीर लाडवा, कृष्ण सांवत आदि ने संबोधित किया।

Related posts

13 फरवरी को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल करके किसानों ने दिया धरना

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में डॉ. मंगल सेन कृषि विज्ञान संग्रहालय बन कर तैयार