हिसार

हिसार में किसानों का आना हुआ शुरु, किले के रुप में तबदील हुआ सचिवालय

हिसार,
हिसार में आज किसानों का प्रदर्शन है। इसको लेकर प्रशासन काफी कड़ी सुरक्षा कर रखी है। किसान क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हो रहे हैं। रामायण टोल पर कई गांवों से किसान एकत्रित हो रहे हैं। यहां पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे हुए है। यहां पर हांसी व जींद की तरफ से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। वहीं शहर में किसान आने शुरु हो चुके हैं। लांधड़ी टोल से काफी संख्या में किसान हिसार की तरफ रवाना हो चुके हैं।

लांधड़ी टोल पर हिसार के अलावा फतेहाबाद और सिरसा से भी किसान पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसानों की भीड़ प्रशासन के अंदाजे से अधिक रहती दिखाई दे रही है। चर्चाएं है कि पंजाब के नजदीकी क्षेत्रों से भी यहां किसान पहुंच रहे हैं। किसानों का जमावड़ा काफी बड़ा होता नजर आने लगा है। वहीं प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है। हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त ने सुबह क्रांतिमान पार्क का दौरा किया। इसके बाद शहर में जगह—जगह बने पुलिस के नाकों का अवलोकन किया।

वहीं पुलिस प्रशासन इस बार बिल्कुल भी कोताही बरतता नजर नहीं आ रहा है। लघु सचिवालय को सुरक्षित किले के रुप में तबदील किया जा चुका है। हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ—साथ रेपिड एक्शन फोर्स के जवान भी यहां तैनात है। सचिवालय के साथ लगती हिसार कोर्ट में भी घोड़ा पुलिस से लेकर सुरक्षा के बड़े इंतजाम देखने को मिल रहे हैं।

बता दें, किसानों ने आज हिसार आयुक्त कार्यालय का घेराव करने की घोषणा कर रखी है। वहीं प्रशासन किसी भी कीमत पर किसानों को आयुक्त कार्यालय तक नहीं पहुंचने देने की कोशिश में लगा है। वहीं किसानों के काफिले क्रांति मान पार्क में आने आरंभ हो गए है। किसान ढोल—नगाढ़ो के साथ क्रांति मान पार्क में पहुंच रहे हैं।

Related posts

ओमप्रकाश कोहली बने ऑल हरियाणा बार एसोसिएशन के प्रधान, प्रदेश सरकार से रखी अनेक मांगे

Jeewan Aadhar Editor Desk

हकृवि की जई की नई किस्म एचएफओ 607 को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली

सरकार करे स्टाफ की व्यवस्था, तब तक बिना ओवरटाइम ड्यूटी करेंगे रोडवेज कर्मी : कमेटी

Jeewan Aadhar Editor Desk