हिसार

आदमपुर में 3 साल के बच्चे सहित 27 मिले कोरोना संक्रमित

आदमपुर,
कोरोना संक्रमण का प्रभाव आदमपुर क्षेत्र में कम हुआ है। पिछले सप्ताह की तुलना में अब काफी कम सं​क्रमित लोग मिलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 26 मई को मंडी आदमपुर में 4 तथा आसपास के गांवों में 23 लोग संक्रमित मिले। मंडी आदमपुर 46 वर्षीय महिला अनट्रैस, 45 वर्षीय युवक अनट्रैस, शिव कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला तथा आटो मार्केट में 26 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली।

वहीं गांव आदमपुर में 30 वर्षीय किसान, कोहली में 27, 35, 38 व 60 वर्षीय किसान, कालीरावण में 32 व 50 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्चा, 10 वर्षीय छात्रा, 14 वषीय छात्र, 25 वर्षीय दुकानदार तथा 53 वर्षीय किसान, चूलि बागड़ियान में 84 वर्षीय बुजुर्ग, चूलि खुर्द में 65 वर्षीय महिला, खारा बरवाला में 23 वर्षीय युवक, सदलपुर में 25 व 77 वर्षीय महिला तथा 15 वर्षीय छात्रा, सीसवाल में 45 वर्षीय युवक, ढ़ाणी मोहब्ब्तपुर में 63 वर्षीय महिला, बगला में 58 वर्षीय महिला तथा खैरमपुर में 40 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय छात्रा संक्रमित मिली।

Related posts

शिक्षा जगत का एक दीपक बुझा, आरएस बेरीवाल का निधन

सोनाली फौगाट ने अब निहाल सिंह पर साधा निशाना, बोली भ्रष्ट आदमी है निहाल सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

ग्राम सचिव पद के लिए 9 व 10 जनवरी को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने ली बैठक

Jeewan Aadhar Editor Desk