हिसार

किसानों का बेमियादी धरना 38वें दिन भी जारी रहा

सरकार किसानों को भडक़ाने में लगी : सतबीर धायल

हिसार,
तीन कृषि कानूनों को वापिस लेने, समर्थन मूल्य पर खरीद गारंटी कानून बनाने, गेहूं का पूरा उठान व भुगतान, खरीफ 2020 जलभराव, ओलावृष्टि, अंधड़ से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी अनुसार बीमा कंपनी से पूरा मुआवजा दिलवाने, बीमा कंपनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने, नहरों में पानी छोडऩे, जल घरों और जोहड़ों में पीने का पूरा पानी दिए जाने की मांग पर लघु सचिवालय के समक्ष किसान सभा का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजकुमार ठोलेदार व बलराज ने संयुक्त रुप से की व संचालन जिला सचिव सतबीर धायल ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हई है। बीमा कंपनियों और बैंकों के उच्च अधिकारियों ने बीमा के नाम पर हजारों करोड़ रुपया किसानों का लूटा है इसलिये इस धरने के माध्यम से किसान मांग कर रहे हैें कि इसकी किसी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच करवाई जाये। इसमें बीमा कम्पनी के अतिरिक्त बैंकों के उच्च अधिकारी भी शामिल हैं। जिला सचिव सतबीर धायल ने कहा कि इस समय सरकार का पूरा ध्यान किसानों को भडक़ाने व परेशान करने का है। अब वर्तमान सरकार के विधायक पूर्ण रुप से किसानों को गाली-गलौच करने पर उतर आये हैं। टोहाना के विधायक ने सारी हदें पार कर दी है। जिला प्रेस सचिव सूबेसिंह बूरा ने कहा कि 5 जून को कृषि सम्बंधी तीन काले कानून को लागू करने का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस दिन प्रात: 10 बजे हजारों किसान क्रांतिमान पार्क में एकत्र होकर हिसार में रहने वाले सभी विधायकों व सांसदों के आवासों पर जाकर वहां प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे।
धरने को कृष्ण सांवत, सुनील-पृथ्वी गोरखपुरिया, अमर सिंह कूलचानिया, शमशेर सिंह कस्वां, प्रताप सिंह, चांदीराम, राजेश सिंधु, सुरेश कुमार मोड़ाखेड़ा, किशोरीलाल गंगवा, राजीव पातड़, अंग्रेज सिंह, पवन कुमार, संतलाल, दलीप सिंह, जयभगवान आदि ने संबोधित किया।

Related posts

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मंडल आयुक्त ने दिए सजगता व तालमेल से कार्य करने के निर्देश

बहू ने बूढ़े सास-ससुर को घर से निकाला, दोनों बुजुर्ग गली में तिरपाल लगाकर काट रहे समय

Jeewan Aadhar Editor Desk

बच्चों ने आदमपुर आईटीआइ में जाकर ली मशीनी जानकारियां