हिसार

आदमपुर : रात साढ़े 12 बजे नाबालिग हुई गायब

आदमपुर,
आदमपुर पुलिस ने खंड के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि 16 जून की बीती रात को करीब साढ़े 12 बजे उसकी बेटी को नाम पता नामालूम लड़का अपने साथ घर से बहला फुसलाकर ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तालाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बेदर्द भाजपा सरकार : मां—दादी बैठी अनशन पर, बच्चे घर में रह गए भूखे

पैट्रोल पंप संचालकों से यूजर चार्ज वसूले जाने संबंधी नोटिस लिए जाएं वापस : सलेमगढ़

Jeewan Aadhar Editor Desk

लॉकडाउन के दौरान घर पर बनाकर लें स्वादिष्ट भोजन का आनन्द..