हिसार

भाजपा बैठक की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने की कड़ी मेहनत : कै. भूपेन्द्र

मेहनत से गदगद हुए पार्टी नेताओं ने पदाधिकारियों को किया सम्मानित

हिसार,
हिसार में हुई भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। पार्टी के जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुनीष ग्रोवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. संजय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र ने सराहनीय कार्य करने वाले इन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया है।
जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र ने कहा कि हिसार में हुई बैठक में चार जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पूरी व्यवस्था को सुचारू रखा गया और हर पदाधिकारी ने बैठक की सफलता के लिए काम किया, जिससे यह बैठक कामयाब रही। पदाधिकारियों की मेहनत की तारीफ करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के हर कार्यक्रम में अग्रणी रहते हैं और जी-जान से उसे सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जो निर्देश दिए हैं, उन पर चलकर पार्टी का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक से चार दिन पूर्व जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र ने बैठक लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। पदाधिकारियों द्वारा की गई मेहनत व लगाई गई ड्यूटी के अनुसार कार्य करने से प्रभावित होकर जिला प्रभारी मुनीष ग्रोवर, प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. संजय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष कै. भूपेन्द्र, वीरचक्र ने इन पदाधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में जिला महामंत्री प्रवीण पोपली व धर्मबीर रतेरिया, राजेन्द्र सपड़ा, देवेन्द्र शर्मा देव, हेमंत शर्मा, संजय सेहरा, कृष्ण खटाना, विजय नागपाल, अनिल कैरों, अंकित शर्मा, संदीप गोयल, पीयूष पाहवा, मनोज कुमार, शुभम वलेचा, सक्षम सिहाग, अनिल कुमार, कपिल राठौर, विपिन गोयल, कृष्ण बिश्नोई, अरूण दत्त, अनिल जोगी, सुरेन्द्र सिंह सैनी, तरूण जैन, कृष्ण, अमन चालक, मनोज कुमार, सुधीर पांचाल, मौसम सहरावत तथा महिलाओं में सुनीता रेड्डू, सुषमा पांचाल, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, प्रोमिला पूनिया, सुषमा नागपाल, किरण सैन, रवीना व चन्द्रकला को उनके काम की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया।

Related posts

चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र ने किया आदमपुर हलके के गांवों का दौरा, जन समस्याएं सुनीं

Jeewan Aadhar Editor Desk

लकडिय़ों की खुली बोली नई सब्जी मंडी में शुरु

Jeewan Aadhar Editor Desk

मशीनों के प्रयोग से फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की दी जाएगी जानकारी