हिसार

हिसार में कोरोना ने ली वृद्ध की जान

हिसार,
कोरोना संक्रमण से ग्रस्त एक और वृद्ध ने दम तोड़ दिया। संक्रमण से महावीर काॅलोनी के 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। यह दिल व हाईपरटेंशन से ग्रस्त था। इससे पहले टीबी व सीओपीडी की दिक्कत थी। 21 अगस्त को सैंपल दिया था और 25 अगस्त को रिपोर्ट आई। उपचार के लिए गीतांजलि अस्पताल में दाखिल हुआ था। संक्रमण की वजह से खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। जिसके चलते दम तोड़ दिया।

अब तक जिले में कोविड-19 मौत हुई लोगों में ज्यादातर बुजुर्ग और दो युवा शामिल हैं। इनमें से करीब 10 मृतक संक्रमित गंभीर हालत के चलते शुरुआती दौर से ही वेंटीलेटर पर रखे गए थे और उसी दौरान उनकी मौत हुई थी। विभाग के अनुसार सभी शुगर, बीपी, निमोनिया और दिल की बीमारी के साथ साथ फेफड़ों से संबंधित बीमारी से ग्रस्त थे।

Related posts

थर्मल पावर प्लांट के प्रदूषण को कम करने के लिए 546 करोड़ की योजना

Jeewan Aadhar Editor Desk

निजी बस सर्विस के मैनेजर ने टीएम के खिलाफ दी शिकायत, तालमेल कमेटी हुई लाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

पीजीएसडी स्कूल के छात्र लक्ष्य का आईआईटी दिल्ली में चयन