हिसार

पत्नी गई प्रेमी संग.. पीट—पीटकर अधमरा किया प्रेमी के दोस्त को

हिसार,
गांव अलीपुर में एक युवक को पिता व उसके 2 पुत्रों ने पीट—पीटकर अधमरा कर दिया। घायल का उपचार हिसार के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में कुलदीप ने बताया कि पिछले सुनील उर्फ छत्री की पत्नी प्रेम प्रसंग के चलते अनिल के साथ लिव—इन—रिलेशनशिप में रहने लगी। अनिल मेरा मित्र था। कुछ समय बाद वो अनिल को छोड़कर भी चली गई। सुनील उर्फ छत्री व उसके परिजनों को शक था कि उसकी पत्नी को अनिल के साथ रहने में मैंने मदद की। इसी शक के चलते सुनील, उसके पिता जगदीश व भाई मोनू ने 29 जून की रात करीब 9 बजे शमशान के पास रास्ता रोक जान से मारने की धमकी देते हुए लाठियों से हमला कर दिया। एक लाठी उसकी आंख में लगी। इसके बाद वो बेहोश होकर गिर गया।
बाद में मेरे पिता ने मुझे अस्पताल में दाखिल करवाया। बयान देने की हालत के चलते 4 जुलाई को सदर पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

Related posts

पीट—पीटकर हलवाई को उतारा मौत के घाट

गुरु जम्भेश्वर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर गुजवि में हुआ हवन यज्ञ

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने तीन साधुओं के हत्यारों को पकडऩे की मांग की