हिसार

आटा चक्की की तिजोरी तोड़ हजारों की चोरी, मामला दर्ज

हिसार,
12क्वाटर रोड स्थित शिव नगर में एक आटा चक्की को चोर ने अपना निशाना बनाया। चोर तिजोरी को तोड़कर उसमें रखी नगदी ले उड़े। पुलिस ने चक्की मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चक्की मालिक राधेश्याम ने बताया कि रविवार सुबह जब वह अपनी चक्की पर आया तो मेन गेट खुला था। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी का ताला तोड़ रखा था। तिजोरी से 30 हजार रुपए की नगदी भी गायब थी। राधेश्याम के बयान के आधार पर एचटीएम थाना पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

एन्हासमेंट के खिलाफ सुरजेवाला को दिया ज्ञापन, मिला आश्वासन

हिसार में आरटीए फ्लाइंग की टीम को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

जिले के 120 गांवों में 21 हजार 386 व्यक्तियों की संपत्तियों का हुआ रजिस्ट्रेशन : अतिरिक्त उपायुक्त