फतेहाबाद

भट्टू : सब इंस्पेक्टर जीतराम निकले रिश्वतखोर, विजिलेंस ले रंगे हाथ किया गिरफ्तार

भट्टू,
भट्टूकलां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर जीत राम को फतेहाबाद विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, बनमंदोरी गांव के सहदेव नाम के व्यक्ति के खिलाफ एक रोड एक्सीडेंट का मामला दर्ज है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जीतराम लगातार सहदेव से मामले में प्रयुक्त गाड़ी और मामले को रद्द करने की एवज में पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है वह सहदेव से 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। इस पर सहदेव ने फतेहाबाद विजिलेंस को इसकी सूचना दी।
विजिलेंस के इशारे पर सहदेव ने सोमवार को 4 हजार रुपए में जीतराम को देने की हामी भरी। जीतराम जब सहदेव से रिश्वत के 4 हजार रुपए ले रहा था विजिलेंस ने छापा मार कर जीतराम को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को मेडिकल करवाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Related posts

फसल विविधिकरण को अपनाकर जिला में 4705 किसानों ने की 12800 एकड़ भूमि में फसलों की बिजाई : उपायुक्त

किसानों को 4 एकड़ भूमि के लिए मक्के का बीज मिलेगा फ्री

राहगीरी कार्यक्रम 30 मार्च को पपीहा पार्क में,हरियाणवी कलाकार एमडी केडी भी देंगे प्रस्तुति