सिरसा

सिरसा में नहीं बनी किसानों और प्रशासन में सहमति, किसानों ने किया संघर्ष का ऐलान

सिरसा,
उपायुक्त अनीश यादव तथा पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में किसान आंदोलन के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता की और आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से करने का आह्वान किया। बैठक में एसडीएम जयवीर यादव भी मौजूद थे। बैठक में किसान आंदोलन के प्रतिनिधियों ने अपना मांगपत्र भी उपायुक्त को दिया। बैठक में किसान नेता, लखविंद्र सिंह, मंजीत सिंह, प्रहलाद सिंह भारुखेड़ा, स्वर्ण सिंह विर्क, गुरप्रेम सिंह देसूजोधा व कमलजीत कौर मौजूद थे।

लेकिन आज की वार्ता भी सफल नहीं हुई। किसान प्रशासन की बातों से बिल्कुल भी संतुष्ठ दिखाई नहीं दिए। किसानों की एक ही मांग थी किसानों पर बने केस वापिस लिए जाए और 124 धारा को वापिस लिया जाए। जेल भेजे गए किसानों को रिहा किया जाए। पुलिस अपने बैरिकेट तुरंत हटाकर किसानों के साथ सही तरीके से पेश आए। प्रशासन ने किसानों की मांगों पर कोई आश्वासन देने के स्थान अपनी बात उनके सामने रखी।

प्रशासन ने किसानों की मांगों पर कोई आश्वासन देने के स्थान पर उनसे रोड खाली करके अपना धरना शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शिफ्ट करने को कहा। साथ ही किसानों से 5 सदस्यों का एक प्रतिनीधिमंडल बनाने की बात कही ताकि उनसे आगे की बात जारी रखी जा सके। किसान नेताओं ने प्रशासन की दोनों बातों को नामंजूर कर दिया। किसान नेताओं ने बैठक समाप्त होते ही संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

Related posts

बाप ने बेटे को गोली मार की आत्महत्या, बेटे की अस्पताल में मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

गायन में शिवांश व नृत्य में तेजस ने मारी बाजी

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रवासी मजदूरों के लिए जिला में 10 शैल्टर हाउस बनाए : डीसी बिढ़ान