हिसार

आदमपुर के विधायक को हलका के लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं : कृष्ण बिश्रोई

आदमपुर
भाजपा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के आदमपुर मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल अध्यक्ष सुग्रीव थालौड की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी कृष्ण बिश्रोई ने पार्टी व सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की मनोहर सरकार किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों व युवाओं के कल्याण के लिए रात दिन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी हलकों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आदमपुर हलका है। आदमपुर हलका में सरकार ने अनेकों विकास कार्य करवाए हैं।

कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि गत कई वर्षों से रुके हुए कार्य भी सरकार द्वारा हलका में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलका एक तरह से लावारिस है। यहां के विधायक को हलका के लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। वे केवल चुनाव के समय वोट बटोरने के लिए यहां आते हैं और उसके बाद 5 वर्ष तक हलके की सुध नहीं लेते हैं। विधानसभा में हलका के विकास को लेकर कोई मुद्दा नहीं उठाते हैं। चुनाव के समय केवल चौ. भजन लाल के नाम पर भावुक करके लोगों से वोट बटोर लेते हैं और उसके बाद ड्राइंग रूम की राजनीतिक करते हैं।

कृष्ण बिश्रोई ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब सभी जनप्रतिनिधि और सरकार के मंत्री रात दिन कार्य कर रही थे, उस समय आदमपुर के विधायक कहीं देखाई नहीं दिए। आदमपुर हलका का दौरा उनके लिए सैर सपाटा का बहाना है इसलिए महीने में एक दो बार जब घूमने की इच्छा होती है तो इधर निकल पड़ते हैं। इसके बावजूद सरकार बिना किसी भेदभाव के आदमपुर के विकास कार्य को अंजाम दे रही है। मंडल प्रभारी ने कृष्ण बिश्नोई ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं आदमपुर हलका से प्रत्याशी रही सोनाली फोगाट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उन्होंने आदमपुर हलके के विकास के छोटे मोटे कामों के लिए 50 करोड़ की ग्रांट की मांग की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने हामी भरते हुए कामों की लिस्ट मांगी है। जिसके बाद हलके के लिए 50 करोड़ की ग्रांट जारी की जाएगी। फोगाट ने कहा कि आदमपुर हलके के समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या किसी से भी मिलना पड़े व इसके लिए पीछे नहीं हटेगी। उनका मकसद कार्यकर्ताओं के सहयोग से हलके में कमल खिलाना है।

बैठक का मंच संचालन पवन जैन ने किया। इस मौके पर मुनीश ऐलावादी, संदीप बिल्लेवाल, राजकुमार जांगड़ा, चंद्रपाल भादू, पवन जांगड़ा, रवीना, पुरुषोत्तम राणा, प्रदीप अंचरा, राजकपूर नेहरा, श्याम सुंदर शर्मा, राकेश गेदर, रामचंद्र जाजूदा, जगदीश सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

एनरोलमेंट न होने की वजह से आठवीं के 50 हजार बच्चों का भविष्य दांव पर

फरियादी फोन या मेल से भेजे सुचना त्वरित होगी कार्रवाई : आईजी

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैम्प 30 को : देवेन्द्र सिंह दहिया