हिसार

आदमपुर के गांव से युवती लापता, मामला दर्ज

आदमपुर,
आदमपुर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से करीब 21 वर्षीय युवती लापता हो गई। पुलिस ने लापता युवती के पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में लापता युवती के पिता ने बताया कि 21 जुलाई की रात्रि को वे सभी खाना खाकर सो गए। 22 जुलाई को सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तालाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

भवन निर्माण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति निगम में जमा करवाये नक्शा – चेयरमैन डा महेंद्र जुनेजा

आदमपुर बना सक्षम बनने के लिए परीक्षा देने वाला जिला का पहला खंड

सत्य नहीं है रोडवेज कर्मी का मुंह काला करने वाली सूचना, अफवाहों से रहें सावधान : चहल