हिसार

बरवाला के लूटरे आदमपुर में गिरफ्तार, 18 साल की उम्र में बने अपराधी

आदमपुर,
उम्र महज 18 साल के आसपास और काम लूटपाट का..। जी हां, आईसीआईसीआई बैंक की भाणा ब्रांच में डकैती करने की कोशिश में गिरफ्तार फतेहाबाद जिले के समैन निवासी सुनील उर्फ सन्नी और बरवाला खंड के गांव बुगाना अमन उर्फ अनीश की उम्र 18 साल के आसपास ​है। ये अपने एक अन्य मित्र अनिल के साथ मिलकर पिस्तोल के बल पर इसी पखवाड़े में 2 अन्य लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आदमपुर पुलिस की तत्परता के चलते अब दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है।

लोडेड पिस्तोल सहित हुए गिरफ्तार
सोमवार दोपहर आईसीआईसीआई बैंक भाणा ब्रांच मैनेजर ने आदमपुर थाना प्रबंधक निरीक्षक संदीप को फोन पर सूचना दी कि तीन लड़के बैंक में पिस्तौल के बल पर डकैती की कोशिश कर रहे है। सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक अपनी टीम मुख्य सिपाही कुलदीप, ईएचसी बृजलाल व साथी कर्मचारियों सहित बिना किसी देरी के बैंक में पहुंचे। इस दौरान बदमाश बैंक से भाग चुके थे। पुलिस ने ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर बाजरे व नरमे के खेत में छुपे सुनील उर्फ सन्नी और अमन उर्फ अनीश को डकैती के आरोप में लोडेड पिस्तौल सहित काबू कर लिया।

ऐसा था आज का घटनाक्रम
करीब 1 बजे तीन लड़के मुंह ढ़ककर बैंक में आए और कैशियर से खाता खोलने बारे में पूछा। कोविड के चलते मुंह ढ़कने को लेकर किसी को शक नहीं हुआ। कैशियर द्वारा सारी जानकारी व शर्ते बताने के बाद तीनों लड़के बैंक से चले गए। करीब 2 मिनट बाद तीनों लड़के दोबारा से बैंक में आए। इनमें से एक लड़का अपने हाथ में पिस्तोल लिए हुए था। उसने ब्रांच मैनेजर की कनपटी पर पिस्तोल लगा दी और कहा जितना भी पैसा है निकाल कर दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा।

ब्रांच मैनेजर सीट पर बैठा था लेकिन कैश नहीं निकाला। इस पर साथ आए लड़कों ने उसको गोली मारने को कहा। दोस्तों के कहते ही लड़के ने ब्रांच मैनेजर को गोली मारने की कोशिश की। लेकिन फायर नहीं हुआ और मिस हो गया। इसी दौरान मौके देखकर ब्रांच मैनेजर ने पिस्तोल को कनपटी हटा दी और शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागा। शोर मचाने पर तीनों लड़के बैंक से बाहर निकलकर भागने लगे। इस दौरान उनकी बाइक गिर गई तो वे पैदल ही भागकर बाजरे व नरमें के खेतों में छिप गए।

14 दिन में तीसरा अपराध
आदमपुर थाना प्रभारी आदमपुर संदीप ने बताया की आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में 20 जुलाई 2021 की रात में हिसार—चंडीगढ़ हाइवे से पिस्तोल के बल पर एक सियाज गाड़ी छीनने और 12/13 जुलाई 2021 की रात में गांव राजली के खेत में बनी ढ़ाणी से पिस्तोल के बल पर लूटपाट करने की वारदात कबूली है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपियों द्वारा कबूल की गई वारदात बारे थाना बरवाला में अभियोग संख्या 467/2021 और 499/2021 अंकित हैं। आरोपियों कल पेश अदालत किया जाएगा। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

आदमपुर पुलिस होगी सम्मानित
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने पुलिस टीम के साहसिक कार्य के लिए थाना प्रभारी आदमपुर की पुलिस टीम के लिए प्रशंशा पत्र सहित नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

विश्वास स्कूल के जूनियर छात्रों ने समूह नृत्य में दी शानदार प्रस्तुतियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रणामी मिशन के प्रमुख संत परमहंस स्वामी सदानंद को राष्ट्रपति द्वारा दिया जायेगा पद्मश्री आवार्ड, प्रणामी समुदाय में खुशी की लहर

उचित अवसर मिलें तो देश के विकास का परिदृश्य बदल सकती महिलाएं : समर सिंह