हिसार

हिसार : मानद पदोन्नति प्राप्त निरीक्षकों सहित 10 पुलिस कर्मी हुए सेवानिवृत

डीआईजी बलवान सिंह राणा ने की सेवानिवृतों के उज्जवल भविष्य की कामना

हिसार,
पुलिस विभाग में सेवा पूर्ण कर चुके पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस लाइन में विदाई दी गई। डीआईजी बलवान सिंह राणा ने विदाई पार्टी में उपस्थित रहकर सेवानिवृत होने वालों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस लाईन में शुक्रवार को विदाई पार्टी आयोजित की गई। सेवानिवृत होने वालों में मानद निरीक्षक सतबीर सिंह व निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, ई उप निरीक्षक प्रीतम सिंह, ई उप निरीक्षक जसबीर सिंह, ई उप निरीक्षक बलराज, ई/उप निरीक्षक फूलसिंह, ई/उप निरीक्षक आज़ाद सिंह, ई उप निरीक्षक बहादुर सिंह, ई उप निरीक्षक डुंगर सिंह व ई उप निरीक्षक कृष्ण कुमार शामिल हैं। सभी को फूलमालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पत्नियों को उपहारस्वरूप सूट भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ सेहत की कामना की।
इस अवसर पर डीआईजी बलवान सिंह राणा ने कहा कि मानद निरीक्षक रेंक पुलिस विभाग में बिना किसी भी सजा, साफ छवि और अनुशासन में रहते हुए सर्विस पूरी करने वालों को दिया जाता है। मानद निरीक्षक सतबीर सिंह व ब्रह्म प्रकाश ने बहुत ही ईमानदारी और अनुशासन में रहते हुए पुलिस विभाग में अपने कर्तव्य का पालन किया है।
इस विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सैनी ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों की स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में निरीक्षक बिजेंद्र सिंह व निरीक्षक शमशेर सिंह सहित जिला पुलिस हिसार के कर्मचारी व सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।

Related posts

आदर्श हाई स्कूल ने 51 पौधे लगाकर दी श्रद्धांजलि

पंचकूला के बाद सिरसा व दिल्ली की बसें भी चलनी शुरू, कल से फरीदाबाद व गुरुग्राम के रूट जुडेंग़े

Jeewan Aadhar Editor Desk

आर्थिक, सामाजिक व शरीर को नुकसान पहुंचाता नशा : नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk