खेल

भारत ने रच दिया इतिहास, 41 साल बाद चमकी हॉकी, ओलंपिक में झटका कांस्य पदक

टोक्यो,
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी। सिमरनजीत सिंह ने 3 गोल दागे। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने कांस्य पदक जीतने पर हॉकी टीम को बधाई दी है।

टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की। लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया। जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था। जर्मनी की ओर से Timur Oruz ने ये फील्ड गोल किया, जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई थी। टीम इंडिया के पास जवाबी हमला करने का मौका था, लेकिन वो चूक गई।

भारत को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाकाम रहे। रुपिंदर निराश नजर आए।
पहला क्वार्टर में जर्मनी भारत पर हावी रहा। इस क्वॉर्टर में जर्मनी काफी आक्रामक नजर आया। लेकिन इसके बाद भारत ने बाजी पलट दी।

Related posts

विराट कोहली बने 6 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान

T20: ‘अपराजेय’ टीम इंडिया ने लंका का किया क्लीन स्वीप

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोहली और मुरली की सेंचुरी, भारत की स्थिति मजबूत