हिसार

41 साल बाद ओलम्पिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई : योगराज शर्मा

हिसार,
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत लिया है। हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने भारतीय हॉकी टीम को इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत के पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों, प्रशिक्षकों व सहायक स्टॉफ सदस्यों को बधाई देते हुए समस्त देशवासियों को बधाई दी है। समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि 1980 के बाद पहली बार ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम ने कोई पदक अपने नाम किया है। भारत ने जोरदार वापसी करते हुए कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।
समाजसेवी योगराज शर्मा ने आज टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह ठीक है कि गोल्ड मेडल न मिलने की कसक है लेकिन ब्रोंज मेडल लेकर 135 करोड़ देशवासियों का सिर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऊंचा कर दिया है। इतनी बड़ी उपलब्धि इतने वर्षों बाद भारत को मिली है। शर्मा ने कहा कि हमारे बाकी खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

आदमपुर में सड़कों पर जमा गंदा पानी अब आया नलों में, लोग परेशान

माघ पूर्णिमा पर शनिदेव मंदिर में हुआ हवन

Jeewan Aadhar Editor Desk

गर्मी के चलते हुई पहली मौत