हिसार

डॉ. राजपाल ओस्का के राज्य एजुकेशनल कोर्डिनेटर व डॉ. सतीश हिसार जिला कोर्डिनेटर नियुक्त

हिसार,
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हिसार के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजपाल को ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) का हरियाणा राज्य एजुकेशन कोर्डिनेटर व रक्षा अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार को हिसार जिला कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति का निर्णय ओस्का की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
ओस्का के हरियाणा राज्य कॉर्डिनेटर डॉ. संदीप सिंहमार ने बताया कि डॉ. राजपाल व डॉ. सतीश कुमार को यह जिम्मेवारी उनके सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। इनकी नियुक्ति से शिक्षा के क्षेत्र में बल मिलने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। वर्तमान दौर में समाज मे युवा वर्ग को शिक्षा व सामाजिक गतिविधियों से जोड़े रखना सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इसी चुनौती को कम करने की दिशा में ओस्का हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में एक जन आंदोलन चला रहा है। वर्तमान में जल-बचाओ-कल बचाओ विषय पर ऑनलाईन पेंटिंग प्रतियोगिता चल रही है व पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है तो भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनैस (ओस्का) एक स्वैच्छिक रूप से कार्य करने वाला गैर-राजनैतिक एवं गैर-सरकारी राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत संगठन है। यह एक सामाजिक, सांस्कृतिक आंदोलन है जो समाज को शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत एवं अन्य कलाओं के प्रति आकर्षित करके उनमें भारत की अमूल्य, विविध एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति रूचि जगाता है व सामाजिक जागरूकता का कार्य भी किया जाता है। डॉ. राजपाल व डॉ. सतीश कुमार ने उनकी नियुक्ति के लिए ओस्का के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि युवा वर्ग को सही दिशा प्रदान करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

हिसार : 27 साल के डाक्टर सहित 2 बुजुर्गों की कोरोना ने ली जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

कार्यशाला में लिया कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प

रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने में सहायक : डा. बिदानी