हिसार

लुवास में दिनेश कुमार बने प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी

हिसार,
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय में कार्यरत दिनेश कुमार सुपरिटेंडेंट को प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के आदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रवीन गोयल ने जारी किए। दिनेश कुमार की पदोन्नति पर कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रवीन गोयल ने बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में और अधिक लगन से विश्वविद्यालय की सेवा करेंगे।
लुवास गैर शिक्षक संघ के प्रधान दयानंद सोनी ने कुलपति एवं कुलसचिव का आभार प्रकट किया और दिनेश कुमार को पदोन्नति पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार विकास खरब, ऑडिटर अमित गुज्जर, सहायक रवि नारवारा, शशिबाला व कैशियर हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लैंटर का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा, बड़ा हादसा टला

Jeewan Aadhar Editor Desk

दरियाव सिंह धानक की तीसरी पुण्यातिथि प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई : सुखबीर धानक

3 अप्रैल 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम