हिसार

जिला भर में मनाया गया विश्व हिंदू परिषद् का स्थापना दिवस : संजीव चौहान

हिसार,
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा जन्माष्टमी के अवसर विश्व हिंदू परिषद का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद् द्वारा डीसी कालोनी स्थित भारत माता मंदिर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बजरंग दल के विभाग सह संयोजक संजीव चौहान ने बताया कि इस अवसर पर भारत माता मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ मेंं मुख्य रूप से विहिप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दयाप्रकाश सर्राफ, जिला मंत्री जितेंद्र सोनी, भारत माता मंदिर के ट्रस्टी अनिल महता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पवन जांगड़ा ने विहिप की स्थापना व उसकी अब तक की उपलब्धियों के बार में विस्तार से जानकारी दी।
संजीव चौहान ने बताया कि विहिप का स्थापना दिवस पूरे जिला में प्रखंड स्तर पर मनाया गया। प्रखंड सातरोड़ में मीनाक्षी मुदगिल, मनोज, संजय आर्य, निशा मुंजाल, सुनीता पान्नू, पूजा सैनी, नवीन, हरिओम व मन, प्रखंड सिवानी में प्रेम, प्रखंड आदमपुर में जगतपाल, बबलू, सूरज, साहिल व रविंद्र, शिव कालोनी में आनंदराज की अध्यक्षता में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस दौरान सुनीता शर्मा, सुनीता आर्य, प्रवीन अरोड़ा, अभिलाषा, विमला, सुनीता सोनी, उषा सर्राफ, मदन, विनय, राहुल, विवेक, डा. देवेंद्र, डा. पवन, रामफल, धर्मपाल सोनी, जेएस अभिषेक, आनंद सैनी, महेंद्र, हरीश आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

जारों लोग बने सैन्य शौर्य के गवाह..उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने भी किया सैन्य प्रदर्शनी का अवलोकन

पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा हिसार : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के जवाहर नगर से युवक लापता, मामला दर्ज