हिसार

आदमपुर : 2 बहनों ने विश्वविद्यालय में पहला और दूसरा स्थान लेकर रचा इतिहास

आदमपुर,
हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए बीए पांचवें समेस्टर के परीक्षा परिणाम में गांव सदलपुर की बेटियों ने परचम लहराया है। गांव सदलपुर निवासी बहनें पुष्पा और पूनम ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया है। दो सगी बहनों द्वारा इस प्रकार से किसी विश्वविद्यालय में पहला और द्वितीय स्थान प्राप्त करना अपने—आप में एक रिकॉर्ड है। कमाल की बात तो यह है कि दोनों होनहार बहनें जुड़वां है। पुष्पा और पूनम ने क्रमशः 392/400 व 389/400 अकं अर्जित करते हुए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इससे पहले दसवीं व बारहवीं में भी दोनों बहनों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बाहरवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जहां पूनम प्रदेशभर में टॉपर रही थी वहीं पुष्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया था। इन बेटियों के पिता हंसराज खिचड़ का कहना है कि दोनों बहनों का लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास कर देश सेवा करना है।

Related posts

उकलाना की निर्भया को मिले न्याय – कुलदीप सिंह सामौता

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुकानदारों के हितों के लिये कार्य करेंगे : सतीश मेहता

मंदिर में भगवान के समक्ष पुजारी ने की नाबालिग से छेड़खानी

Jeewan Aadhar Editor Desk