हिसार

आदमपुर : पुलिस ने सुलझाया सुनीता मर्डर केस, प्रेमी बना कातिल

आदमपुर,
जवाहर नगर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकूओं से गोदकर जान ले ली। प्रेमिका को मारने के बाद प्रेमी ने अपनी जान देने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। दोनों लिव इन में रहते थे और वारदात के वक्त मृतका सुनीता अपनी 10 साल की बेटी के साथ रामलीला देखकर लौट रही थी कि रास्ते में ही प्रेमी सुनील ने उस पर हमला कर दिया।

मृतका की बेटी को सुनाई कहानी
हत्या का शक उस पर न जाए, इसके लिए उसने मृतका की बेटी को एक कहानी सुनाई और फिर घायल सुनीता को अस्पताल ले गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन जब मृतका की बेटी ने वारदात के बारे में घरवालों को बताया तो उसने खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। मृतका के शरीर पर 15 जगहों पर चाकू के निशान मिले हैं।

पति की मौत के बाद लिव इन रिलेशन में
मिली जानकारी के अनुसार, लाइन पार एरिया में रहने वाली सुनीता की 12 साल पहले पंजाब एरिया में शादी हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे पैदा हुए और पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से सुनीता आदमपुर में ही सुनील के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

खून बहने से हुई मौत
बीती रात को सुनीता अपनी बेटी के साथ रामलीला देखने के लिए गई थी। जब वह रात को रामलीला से वापस आ रही थी तो जवाहर नगर एरिया के पास सुनील ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद सुनील उसे अस्पताल ले गया। वहां पर ज्यादा खून बहने से सुनीता की मौत हो गई। मृतका की मां इंदिरा के अनुसार, सुनीता के साथ रहने वाले प्रेमी सुनील ने ही उसकी हत्या की है। इस बारे में उसकी दोहती ने उसे जानकारी दी है।

रामलीला मंचन की नहीं अनुमति
बताया जा रहा है जवाहर नगर में हो रही उक्त रामलीला को प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की अनुमति नहीं है। कोविड काल में बिना अनुमति के इस प्रकार के कार्यक्रम नहीं हो सकते। ऐसे में महिला के मर्डर की आंच रामलीला के संचालकों पर भी आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस रामलीला के चलते एक—दो छोटे झगड़े पहले भी हो चुके हैं।

सबसे सेफ एरिया में हुई घटना
जवाहर नगर का सबसे सेफ एरिया गोल टंकी वाला माना जाता है। यहां पर देर रात तक चहल—कदमी रहती है। रात करीब साढ़े दस बजे यहां पर महिला का मर्डर होना काफी अखर रहा है। बहरहाल, यहां के लोगों ने एक बार जवाहर नगर गोल टंकी एरिया में पुलिस चौकी बनाने की मांग दोहराई है।

Related posts

मजबूती से भागीदारी करके राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं रोडवेज कर्मचारी : सांझा मोर्चा

Jeewan Aadhar Editor Desk

भारतीय संस्कृति में तुलसी का है आध्यात्मिक और आयुर्वेदिक महत्व : मोनिका सरदाना

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा पुलिस कर्मचारी संघ ने दिया कांग्रेस को समर्थन

Jeewan Aadhar Editor Desk