हिसार

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में नगर निगम कर्मचारी उतरे सड़कों पर

हिसार,
रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर रोडवेज विभाग को बचाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के समर्थन में आज नगर निगम कर्मचारी पर सड़क पर उतर आए। नगर निगम कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर निगम कर्मचारी स्थानीय पारिजात चौक पर एकत्रित होकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान प्रवीन कुमार व संचालन राज्य उप प्रधान राजेश बांगडी ने किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी वेतनभत्तों के लिए नहीं अपितु रोडवेज विभाग को बचाने के लिए आंदोलनरत हैं। रोडवेज आम जनता से जुड़ा हुआ विभाग है, जिसे सरकार पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। इसी के तहत सरकार ने 720 प्राइवेट बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने का निर्णय लिया है। इसका रोडवेज कर्मचारी विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनसे बातचीत करने की बजाय उनका दमन कर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार 720 प्राइवेट बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने का निर्णय वापस ले और तालमेल कमेटी से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार का दमन इसी प्रकार से जारी रहा तो नगर निगम कर्मचारी भी उनके आंदोलन में कूद पड़ेंगे, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को अशोक बोहत, सुरेन्द्र मान,दीपक लोट, अशोक सैनी, शमशेर सिंह धानिया, कृष्ण भट्टी,हुक्म चन्द, सत्यवान भट्टी, बिशन सिंह, पवन कुमार, गोलू, सुनील कांगड़ा आदि ने सम्बोधित किया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा : उपायुक्त ने इंसीडेंट कमांडर एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली

जम्भ शक्ति एनजीओ व स्मार्ट स्कील कॉलेज ने 1000 शिक्षकों को किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीएनडी वेस्ट खुले में डाला तो मशीनरी होगी जब्त : डा आभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk