हिसार

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को नगद राशि एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा : उपायुक्त

उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं 18 अक्टूबर तक आवेदन करें

हिसार,
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा है कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका है। इसी के मद्देनजर केन्द्र व राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे।
उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि विभिन्न 10 क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार के रूप में नगद राशि एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1 लाख 15 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये तथा लाईफ टाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इन पुरस्कारों के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उद्यमी को पुरस्कार के तौर पर 21-21 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। संपूर्ण बायोडाटा सहित पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र 18 अक्टूबर तक स्थानीय लघु सचिवालय स्थित विभाग के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।

Related posts

21 दिसंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुजविप्रौवि हिसार के पांच विद्यार्थियों का दिल्ली आधारित ‘मोबिलाइट’ कंपनी में चयन

लड़कियों को आगे बढऩे का मौका दें समाज : शंकुंतला खीचड़

Jeewan Aadhar Editor Desk