हिसार

समाजसेवी विनोद गोयल को मिला सेवा रत्न सम्मान

अखिल भारतीय सेवा संघ के हिसार शाखा अध्यक्ष हैं विनोद गोयल

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ के हिसार इकाई के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विनोद गोयल को मनाली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। वे लायंस क्लब हिसार गौरव के सदस्य भी हैं।
अखिल भारतीय सेवा संघ के मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि विनोद गोयल सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। जरूरतमंदों की किसी तरह की मदद करनी हो, वे हमेशा तत्पर रहते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते रहते हैं। उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए अखिल भारतीय सेवा संघ की ओर से उन्हें सेवा रत्न सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय सेवा संघ के संरक्षक डा. योगेश बिदानी, अध्यक्ष इंदर गोयल, महासचिव विनोद धवन एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में विनोद गोयल के सेवा कार्यों की सराहना की और कहा कि हर पदाधिकारी व सदस्य को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

Related posts

आम आदमी भी देना चाहता है राम मंदिर निर्माण में सहयोग : सतीश महता

Jeewan Aadhar Editor Desk

जलघर की सफाई के नाम पर की जा रही मात्र खानापूर्ति : राजेश हिन्दुस्तानी

आदमपुर : परिवार खाना खाकर सो गया, युवती हो गई रात को गायब