हिसार

संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने की घोषणा से खेल जगत में खुशी की लहर

पदमश्री, खेल रत्न और अर्जुन अवार्डियों ने दिलाया संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवार्ड

हिसार,
संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने की घोषणा को लेकर डाबड़ा हॉकी मैदान पर हॉकी खिलाडिय़ों ने लड्डू बांट कर व नाच गा कर खुशी का इजहार किया।
कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि सोनीपत निवासी संदीप सांगवान और प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवार्ड देने की घोषणा की गई है। संदीप सांगवान प्रमुख हॉकी कोच है और उनके द्वारा करीब 80 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए गए है। इनमें नामचीन खिलाड़ी पदमश्री सरदार सिंह, अर्जुन अवार्डी, पदम श्री एवं खेल रत्न पीआर श्रीजेस, अर्जुन अवार्डी एवं खेलरत्न कप्तान मनप्रीत सिंह, अर्जुन अवार्डी आकाशदीप, मंदीप अंतिल, मंदीप सिंह, सुरेंद्र पालड़, भरत छिकारा, प्रदीप मोर, विकास दहिया, यशदीप सिवाच, मंदीप मोर, अभिषेक, सोमजीत प्रमुख हैं, जिनको कोच संदीप सांगवान ने तराशने का काम किया। द्रोणाचार्य बलदेव सिंह, एमके कौशिक व हरियाणा हॉकी के सुनील मलिक से प्रेरणा लेते हुए संदीप सांगवान ने देश में हॉकी के विकास में अहम योगदान देने का काम किया।
राजेंद्र सिहाग ने बताया कि संदीप सांगवान ने अपने जीवन में भारतीय विश्वविद्यालय हॉकी टीम का नेतृत्व कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। चंद सालों में ही उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के कोच के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। पिछले दस सालों से राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा को भी जूनियर व सीनियर वर्ग में मैडल दिला रहे हैं। उन्होंने बताया कि संदीप सांगवान प्रदेश के पहले और देश के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय एफआईएच-3 लेवल के कोच हैं।

Related posts

दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र से ऑक्सीजन सेवा शुरु

रंग ला रहा सेवानिवृति पर पौधारोपण करने का अभियान

Jeewan Aadhar Editor Desk

अवैध बसों पर नजरें इनायत करके दूसरे अवैध वाहनों के चालान काटने में व्यस्त आरटीए कार्यालय

Jeewan Aadhar Editor Desk