हिसार

सेवा कार्यों को विस्तार देना पदाधिकारियों की लग्न व उत्साह का परिणाम : डा. योगेश बिदानी

अखिल भारतीय सेवा संघ देगा अपने सेवा कार्यों को विस्तार

प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ ने अपने सेवा कार्यों को गति देते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्य पहुंचाने का फैसला किया है। इसके तहत आगामी समय में सेवेा कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा। फिलहाल सेवा संघ की ओर से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में अखिल भारतीय सेवा संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक यहां प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवा संघ द्वारा समाज में चलाये जा रहे सेवा कार्यों बारे विचार-विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक लोगो तक सेवा पहुंचाने का फैसला लिया गया। संंघ द्वारा हाल ही में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को और अधिक विस्तार देने पर विचार किया गया।
सेवा संंघ के संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और सेवा संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा संंघ अपने कार्यों में विस्तार कर रहा है, यह और भी अच्छी बात है। ऐसा करना सेवा संघ के पदाधिकारियों के उत्साह व लग्न को दर्शाता है। प्रदेश अध्य्क्ष इंद्र गोयल ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि सभी सदस्य समाज की सेवा के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालें। बैठक में महासचिव विनोद धवन ने अभी तक की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपरा ने बताया कि 25 व 26 दिसम्बर को गुरुग्राम में सुधीर धवन की अध्यक्षता में प्रांतीय परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में सेवा कार्यों को और विस्तार देने पर चर्चा होगी।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र गोयल, संघ के सरक्षक डा. योगेश बिदानी प्रदेश महासचिव विनोद धवन, बरवाला से महेंद्र सेतिया, महेंद्र सैनी, सिरसा से एडवोकेट मुकेश वर्मा, गुरुग्राम से सुधीर धवन, हिसार से राजेन्द्र सपरा, रामचन्द्र गुप्ता, विनोद गोयल, संदीप भाटिया, गिरिराज शर्मा, कमल कक्कड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

आदमपुर : मेन बाजार में नहीं बंद होगी दुकानें, केवल पॉजिटिव मरीज का घर होगा कंटेनमेंट जोन

किरण बिश्नोई को हुड्डा ने किया सम्मानित, बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान प्रदीप बैनीवाल ने जताया आभार

युवावस्था में नशे की व नशे से बीमारियों की शुरूआत : वर्मा