हिसार

कोरोना का कहर : पोर्टल पर आदमपुर के 5 लोगों की मौत हुई अपडेट

आदमपुर,
कोरोना महामारी के कारण आदमपुर में मौतों का सिलसिला लगातार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल ने 31 मई को आदमपुर क्षेत्र के 5 लोगों की मौत को अपडेट किया है।
मंडी आदमपुर निवासी 56 वर्षीय बबली करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई। दिक्कत बढ़ने पर हिसार भर्ती करवाया गया। 26 मई से हिसार के महात्मा गांधी अस्पताल में वेंटिलें​टर पर थी। 29 मई को उनका निधन हो गया।

मोहब्बतपुर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार कोरोना संक्रमित होने के बाद 9 मई से हिसार के शांति देवी अस्पताल में वेंटिलेंटर पर थे। उपचार के दौरान लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। 29 मई को उनका निधन हो गया।

सदलपुर में भादू गैस एजेंसी के पास रहने वाले 45 वर्षीय रामकिशन का निधन 29 मई को हो गया। संक्रमित होने के बाद वे 24 मई से हिसार के गुप्ता अस्पताल में वेंटिलेंटर पर थे। 29 मई को उनका निधन हो गया।

खैरमपुर निवासी 50 वर्षीय हवासिंह को गंभीर अवस्था में 29 मई को हिसार के टीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं खैरमपुर निवासी 61 वर्षीय पार्वती का हिसार के चौ.देवीलाल संजीवनी अस्पताल में 17 मई को निधन हो गया।

Related posts

योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 16-17 में योग शिविर आयोजित

आदमपुर के लिए वरदान बनेगा 2024, बदल जायेगा भूगोल—प्रोपर्टी बाजार की चमकेगी किस्मत

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना : चिन्हित व्यक्तियों को योजनाओं का 15 दिन में मिलेगा लाभ

Jeewan Aadhar Editor Desk