हिसार

राजेश शर्मा हत्याकांड में परिजनों ने एसपी से लगाई हत्याआरोपी की गहन जांच की गुहार

हिसार,
राजेश मर्डर केस के संदर्भ में परिवार और अनेक शुभचिंतक जिला पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा से उनके आवास पर मिले। उन्होंने इस जांच को लेकर अपनी असहमति जाहिर की और इस जांच को और गहन करने एवं असलहा बरामदगी को लेकर एसपी गुजारिश की। इस बात को लेकर एसपी बलवान सिंह राणा ने मृतक के परिवारजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी धनंजय गोयत के ऊपर चल रही जांच में कोई कोताही नही बरती जाएगी और असलहे को लेकर जांच को गंभीरता से लिया जाएगा। हालांकि आज अदालत ने अभियुक्त की सीआईए जांच की अवधि 2 दिन से बढ़ा कर अगले 5 दिन और कर दी है जिससे पुख्ता सबूत मिलने के आसार है। इस मौके पर राजेश शर्मा के बड़े भाई अंकित शर्मा एवं राकेश पंडित, गगन शर्मा, सुशील कौशिक, योगेंद्र शर्मा, सोनू सरसाना, सुनील अनेजा, सुनील ऐरन, अनूप सिहाग, संजय सिंह, मनु पूनिया, सुभाष अग्रवाल, हनुमान गोयल, आशीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एंड वर्मी कंपोस्ट मेकिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

कोरोना के ज्यादा केस मिलने वाले पुराने शहर के क्षेत्रों में सख्त कंटेनमेंट बनाकर मास सैंपलिंग करवाएं : उपायुक्त

छात्रा ने युवक से मांगा मोबाइल..मोबाइल में खुद की न्यूड क्लिप देख छात्रा हुई हैरान