हिसार

वन्य जीवों पर पडऩे लगा सर्दी का असर, महलसरा में तड़पता मिला हिरण

वन्य जीव प्रेमियों ने किया उपचार, बाद में गौशाला भिजवाया

आदमपुर,
बदलते मौसम के साथ सर्दी भी दिन प्रतिदिन बढऩे लगी है। बढ़ती सर्दी का असर आदमपुर क्षेत्र में एक हिरण पर देखने को मिला।
आदमपुर खंड के गांव महलसरा में कोहली रोड पर किसान धर्मपाल गोदारा के खेत मे एक बुजुर्ग हिरण सर्दी से तड़पता मिला। किसान ने इसकी सूचना वन्य जीव प्रेमी सुरेश गोदारा बॉक्सर को दी। सुरेश ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर हिरण का प्राथमिक उपचार किया व बाद में बिश्नोई समाज द्वारा संचालित एम्बुलेंस से आदमपुर गोशाला में भिजवाया। इस मामले में एंबुलेंस चालक भगवान दास करीर व युवा समाज सेवी संदीप पूनिया ने विशेष रुचि दिखाते हुए समय रहते हिरण को गौशाला में भिजवाया जिसकी सभी ने सराहना की।

Related posts

बाइक चुराने पर पुलिस ने किया केस दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 अगस्त 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

हिसार में लगातार जान ले रहा कोरोना, फिर हुई 2 लोगों की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk