हिसार

गौपुत्र सेना के जवानों ने कुएं में गिरे सांड को सुरक्षित निकालकर बचाई जान

हिसार,
गौपुत्र सेना अग्रोहा की टीम ने झीड़ी गांव के पास कुएं में गिरे सांड को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाई है। इसमें अनेक युवाओं ने सहयोग दिया।
टीम को सुनील शर्मा ने सूचना दी कि गांव झीड़ी राजीव नगर में एक सांड देर रात्रि 15 फुट गहरे कुएं में गिर गया है और वो अब बाहर निकलने में असमर्थ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे टीम के सदस्य गौपुत्र संजय ने बताया कि नंदी महाराज बहुत परेशान था। युवाओं ने मिलकर साइड से गहरा गड्डा खोदकर कुएं की दीवार तोड़ी दी और नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। सुनील शर्मा ने बताया कि है कुआं काफी पुराना है। इसमें पहले भी एक बार हादसा हो चुका है एक बछड़ा गिर गया था जिसको हमने निकाला था। इस दौरान सुमित, संजय, भारत, सचिन फौजी, कालू, विकास व सुनील शर्मा सहित अन्य ग्रामीण युवा मौजूद रहे।

Related posts

रामनिवास राड़ा का सेनिटाइजेशन अभियान जारी, हिसार के बाद बरवाला हलके के गांवों में भी किया जा रहा सेनेटाजर का छिडक़ाव

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अफगानिस्तानी छात्रों के पहले बैच की डिग्री पूरी

टिड्डी के बारे में किसानों को जागरूक करें कृषि अधिकारी : एडीसी