हिसार

समाजसेवा में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर जसवंत दादरीवाला सम्मानित

हिसार,
नववर्ष के उपलक्ष्य में हिसार के मिडटाउन ग्रेंड में संस्कृति ग्रुप संस्था की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की प्रधान विनीता जैन ने अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रांत मंत्री समाजसेवी व प्रसिद्ध उद्योगपति जसवंत गोयल दादरीवाला को समाज में उत्कृष्ट सेवाए देने के लिए सम्मानित किया।
जसवंत दादरीवाला अखिल भारतीय संस्कार भारती, अग्रवाल विकास संगठन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, विद्यार्थी परिषद, अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती से जुड़कर सामाजिक सेवाओं में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। वे हरियाणा सिंगल विडो सर्विस के मैम्बर चुने गए थे और डिस्ट्रिक एडवाइजर कमेटी के मैम्बर भी रह चुके हैं। श्री दादरीवाला ने सामाजिक सरोकारों से जुड़कर न केवल देश के लिए कुछ किया बल्कि वृद्धावस्था में अपनी बेटी स्वरूपा पुत्रवधु का पुन: विवाह करके एक मिसाल कायम की। विद्यार्थी जीवन से ही समाज के उत्थान एवं राष्ट्र हित के कार्यों में वे अग्रणी रहे हैं। जसवंत दादरीवाला ने सम्मानित किए जाने पर संस्था के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया है।

Related posts

कोरोना के चलते संक्रमण से प्रभावित शहरों को लोक डाऊन करे सरकार : सहजानंद नाथ

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना मरीज को 10 दिन में किया जा सकता है डिस्चार्ज: उपायुक्त

सेक्टरों से नहीं पकड़े जा रहे आवारा पशु, खुद पकड़कर निगम कार्यालय ले जाएंगे सेक्टरवासी : श्योराण

Jeewan Aadhar Editor Desk