हिसार

ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने वर्ष 2022 कैलेंडर का लोकार्पण किया

हिसार,
अरोड़ा खत्री भाटिया सूद खुखरायण ब्रह्मक्षत्रिय और सिन्धी बिरादरी की सेवा और उत्थान के लिए निरन्तर कार्यरत अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने नववर्ष 2022 के संगठन के कैलेंडर का लोकार्पण किया। कैलेंडर के लोकार्पण से पूर्व हरियाणा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की मीटिंग ली गई एवं इस वर्ष किये गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा अगले वर्ष के लिए सभी से विचार विमर्श करने के बाद सेवा कार्यों की सूची तैयार की गई जिसे आगामी समय में सभी ने मिलजुलकर पूरा करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सूर्यवंशी कमल हांडा के अलावा हिसार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रवण असीजा, हिसार विधानसभा क्षेत्र महिला अध्यक्षा अधिवक्ता नीलम भुटानी, डबवाली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय छाबड़ा, नारनौंद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कामरा, फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुक्कड़, नलवा विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र ठकराल, सुनील अरोड़ा उर्फ पवन, घनश्याम चावला, सीमा तनेजा आदि उपस्थित थे।

Related posts

हिसार : कर्मचारी, किरयाणा संचालक, एएसआई निकले कोरोना पॉजिटिव, 1026 पर पहुंचा आंकड़ा

हिसार में कोरोना ने फिर ली एक जान

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : शाखा प्रबंधक से महिलाएं हुई खफा,बैंक का शटर गिराकर किया रोष-प्रदर्शन